फिरोजाबाद, नवम्बर 12 -- आईजीआरएस संदर्भ के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर शासन एवं जिला प्रशासन सख्त है, लेकिन इसके बाद भी कई अधिकारियों के द्वारा बगैर स्थलीय निरीक्षण के आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। कई अधिकारी तो ऐसे हैं, जिन्होंने एक भी स्थलीय निरीक्षण नहीं किया तथा रिपोर्ट लगा दी। पूर्ति निरीक्षक फिरोजाबाद तथा जसराना ने तो आईजीआरएस निस्तारण में न तो लोगों से संपर्क किया तथा न ही स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं गैरहाजिरी पर अधिशासी अभियंता का वेतन काटा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकरियों के साथ में आईजीआरएस संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक फिरोजाबाद एवं जसराना का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.