भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम शहरवासियों को मूलभूत सुविधा दिए बगैर हॉल्डिंग टैक्स की वसूली कर रहा है। कई वार्डों में बसी नई कॉलोनियों में नाला-सड़क तक नहीं बनाया गया है। इन मोहल्ले के रहवासी निजी खर्च पर सोख्ता बनाकर या पड़ोस की खाली जमीन में घर का गंदा पानी निकास करा रहे हैं। सड़क का निर्माण भी आपसी सहयोग से किया जा रहा है। लेकिन विकास के कार्य निगम द्वारा नहीं कराया गया है। निगम सभी 51 वार्डों में होल्डिंग टैक्स से करोड़ों की वसूली करता है। सुविधा के नाम पर सफाई ही लोगों को दिखती है। जहां नाले बने हैं, उसकी उड़ाही भी कभी-कभार ही हो पाती है। निगम प्रशासन का ध्यान मूलभूत सुविधा देने पर कभी नहीं रहा है। पार्षदों की मांगों को भी फंड की कमी बता तवज्जो नहीं दिया जाता है। यदि तवज्जो मिला होता तो कई वार्डों की समस्या दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.