गोंडा, अप्रैल 9 -- -किसान की शिकायत पर मंडलायुक्त ने दिए जांच के निर्देश -ग्राम ठकुरापुर का किसान कई साल से काट रहा दफ्तरों के चक्कर गोंडा, संवाददाता। करनैलगंज तहसील के ग्राम ठकुरापुर में किसान की जमीन पर बगैर मुआवजा दिए नहर खोदाई करने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपर आयुक्त प्रशासन को मामले की जांच करके दस दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। करैलगंज तहसील के ग्राम ठकुरापुर निवासी रामयज्ञ पुत्र राम लखन ने मंडलायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह गरीब किसान है। गांव में चार गाटे की भूमि राजस्व अभिलेखों के नाम दर्ज है। खेत में वह फसल उगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-1 ने बिना कोई सूचना उसकी भूमि को जबरदस्ती खोदकर नहर में शामिल कर दिया। पीड़ित किसान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.