अयोध्या, मार्च 18 -- भदरसा, संवाददाता। किसानों को अब गन्ना छिलाई में मजदूरो का इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मसौधा चीनी मिल ने हार्वेस्टर मशीन मंगाई है। मशीन खेत में खड़ा गन्ना काटकर छीलकर ट्रॉली पर अपलोड कर दे रही है। एक ट्रॉली गन्ना तैयार करने में ज्यादा से ज्यादा बीस मिनट लग रहा है। जिससे अब किसानो को गन्ना की खेती करने में राहत मिलेगी। मसौधा चीनी मिल हार्वेस्टर को लेकर अजना गांव गयी। यहां किसान जया पाण्डेय के खेत में हार्वेस्टर से गन्ना की कटाई और छिलाई कर ट्रॉली पर अपलोड किया गया। मसौधा चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक आदित्य झुनझुनवाला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गन्ना किसानों से वार्ता किया। उन्होंने कहा कि कम लगात में गन्ना तैयार होकर मिल तक पहुंच जाएगा। मौके पर केएम शुगर मिल के जीएम सुनील सिंह चौहान पहुंचे व किसानों को इस नई तकनीक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.