अररिया, जनवरी 6 -- अररिया,निज संवाददाता जिले के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत सौरगांव पंचायत के वार्ड संख्या आठ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों के अनुसार लाभार्थी श्याम सुंदर यादव पिता देवीलाल यादव की निजी भूमि पर पोखर निर्माण कार्य दिखाया गया है। लेकिन स्थल पर पोखर निर्माण का कार्य शुरू भी नहीं हुआ है। बावजूद दस्तावेजों में कार्य पूर्ण बताकर 61हजार 740 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इसको लेकर लाभार्थी के भतीजा कोतहपुर के रहनेवाले अमृत आनंद सोमवार को उप विकास आयुक्त को लिखित आवेदन देकर इसकी तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अमृत आनंद ने आरोप लगाया कि पोखर निर्माण का कोई कार्य स्थल पर नहीं हुआ है।बावजूद सरकारी राशि की निकासी कर ली गयी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.