नैनीताल, जनवरी 9 -- नैनीताल, संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार घट रहे पर्यटन कारोबार को लेकर नैनीताल के होटल एसोसिएशन ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की। आरोप लगाया कि बगैर पंजीकरण संचालित होटल-होमस्टे और पुलिस व्यवस्था के कारण पर्यटन कारोबार गड़बड़ा रहा है। बोट हाउस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यटन कारोबार उत्तराखंड की रीढ़ है l जिससे केवल होटल ही नहीं अन्य पर्यटन कारोबारियों की भी रोजी-रोटी चलती है l उन्होंने पर्यटन कारोबार में गिरावट के लिए मसूरी, देहरादून और गढ़वाल होटल एसोसिएशन से भी वार्ता की। पता चला कि केवल नैनीताल में ही नहीं अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी पर्यटन कारोबार में गिरावट आई है। पर्यटन में गिरावट का मुख्य कारण पुलिस की व्यवस्था है। जहां एक ओर सरकार पर्यटन ...