बागेश्वर, फरवरी 14 -- श्री बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित फड़ और रेहड़ियों को हटाने तथा व्यवस्था सुधारने की मांग की है। समिति ने कहा कि नगर में निर्धारित स्थानों के अलावा बड़ी संख्या में अवैध रूप से रेहड़ियां लगने से यातायात व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति के अध्यक्ष किशन राम तथा भीम कुमार ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन दिया। बताया कि नगर पालिका की अनुमति से सीमित संख्या में फड़ व्यवसाय की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब बिना अनुमति कई नए फड़ लगने से अव्यवस्था फैल रही है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत दी गई थी, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने क्षमता से अधिक व बिना अनुमति संचालित फड़-रेहड़ियों को तत्काल हटाने, बिना पंजीकरण सड़क पर कारोबार कर रहे लोगों पर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.