नालंदा, फरवरी 21 -- बिहार के गया में एक मिनी बस बिना ड्राइवर के ही चलने लगी औऱ गड्ढे में पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई तो एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मोड़ पर घटी। मृतक पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के निवासी रामाशीष प्रसाद 52 वर्षीय पुत्र के सत्येंद्र प्रसाद थे। वे अपने गांव बांसविगहा रामनगर मठपर से हिलसा आ रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यात्रियों ने बताया कि बस चिकसौरा के पभेड़ी से यात्रियों को लेकर हिलसा बाजार आ रही थी। तभी चिकसौरा मोड़ पर बस को रोककर चालक और खलासी बस से उतर कर यात्रियों को बस पर बिठाने लगा। तभी अचानक बस आगे की ओर चलने लगी और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस के आगे बढ़ने की वजह हैंड ब्रेक फ्री होना बताया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.