पीलीभीत, जनवरी 13 -- पीलीभीत। हिटी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंर्तगत ऑनलाइन आए दस हजार ऐसे आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय ने लौटा दिए हैं जिनमें घोषणा पत्र नहीं अटैच किए गए हैं। इन ऑनलाइन आवेदनों को लेकर बीएलओ को निर्देशित कर आपेक्षित जानकारियां व दस्तावेजों को संकलित करने के आदेश हुए हैं। पिछले दिनों 26 दिसंबर तक एसआईआर का काम चला था। अब इसकी प्रक्रिया पहले चरण की पूरी हो चुकी है। इसी क्रम के अगले चरण में अब दावे आपत्तियां संकलित किए जा रहे हैं। ताकि छह फरवरी तक दूसरे चरण का काम तय समय पर पूरा किया जा सके। इसी क्रम में प्रारूप छह सात और आठ को भी लिया जा रहा है। जिसमे नए मतदाता, संशोधन और अन्य प्रक्रिया के अंतर्गत मैपिंग और आंकड़ों को सही किया जा सके। छह जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के बाद 12.65 लाख मतदाता विशुद्धरूप से प्रकाशित स...