प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेले में इस बार आने वाले पर्यटक बिना गाइड के ही मेला भ्रमण कर रहे हैं। बजट के अभाव के चलते माघ मेले में गाइडों की नियुक्ति नहीं हुई है। महाकुम्भ में बड़ी संख्या में छात्रों ने गाइड का काम किया। वहीं इस बार पर्यटन विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रहे छात्रों को नाम नोट कर वापस कर दिया जा रहा है। छात्रों से कहा जा रहा है कि मुफ्त में सेवा देनी हो तो दे सकते हैं। वहीं गाइडों के न होने से बाहर से आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक जानकारी के अभाव में स्वयं या फिर स्थानीय लोगों से संगम क्षेत्र, माघ मेला और पौराणिक व दर्शनीय स्थलों की जानकारी जुटा रहे हैं। महाकुम्भ में पर्यटन विभाग की ओर से चार हजार से अधिक प्रशिक्षित गाइडों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मेला क्षेत्र में सुगम और सुर...