फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हरदोई डिपो की बस में अवैध असलहे का पार्सल मिलने के बाद परिवहन विभाग के जिम्मेदार भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। रोडवेज बसों में बगैर किसी जांच के ही माल बेधड़क आ जा रहा है। इसकी जांच करने की जरूरत तो छोड़िए रोडवेज को माल के बदले मिलने वाला राजस्व भी प्राप्त नही हो रहा है। रोजाना ही दिल्ली समेत विभिन्न डिपो की बसों में सीटों के नीचे और बोनट के आस पास भारी मात्रा में माल की आवाजाही रहती है। इस तरह से रोडवेज को लाखों का राजस्व नुकसान भी हो रहा है। शहर में ही बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली, अलीगढ़ समेत आगरा, कानपुर आदि शहरों से माल मंगाते हैं और भेजते भी हैं। माल में क्या होता है इसकी जानकारी चालक और परिचालक तक को नहीं रहती है और न ही चालक, परिचालक यह जानने की कोशिश करते हैं। उन्हें सिर्फ अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.