संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत भीटीमाफी में पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव ने बगैर कार्य कराए ही 11,73,586 रुपये का घपला कर लिया। शिकायत पर हुई जांच में मामला उजागर होने पर डीएम ने दोषी पूर्व प्रधान को नोटिस जारी कर एक पखवारे में जवाब मांगा है। समय से जवाब न देने और संतोषजनक जवाब न होने की दशा में दोषी पूर्व प्रधान से भू राजस्व के बकाया की भांति वसूली एवं अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। जबकि दोषी तत्कालीन सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया है। विकास खंड नाथनगर के ग्राम घोलवा निवासी बृजेश पांडेय पुत्र राज किशोर पांडेय ने डीएम को शपथ पत्र देकर प्रधान भीटीमाफी के खिलाफ शिकायत किया था। 26 सितंबर 2020 को उप कृषि नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.