बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। चमरावल गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पेट में दर्द होने पर उपचार कराने के लिए अगस्त 2025 में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास स्थित एक अस्पताल में गया था। वहां पर चिकित्सक ने कुछ जांच और अल्ट्रासाउंड करने के बाद पित्त की थैली में पथरी होने की पुष्टि की। साथ ही दूरबीन से ऑपरेशन करके समस्या का समाधान कराने और उपयुक्त संसाधन होने की जानकारी दी। जिसके बाद 27 अगस्त में उससे 18 हजार रुपये फीस लेकर ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सक ने उसके पेट पर दो जगह चीरा लगाकर दूरबीन से ऑपरेशन कर पथरी निकालने की बात कहीं। बताया कि 30 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर पहुंचा। तो उसे फिर से पेट दर्द हुआ। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा, तो चिकित्सक ने दर्द निवारक गोली देकर भेज दिया। समस्या ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.