गढ़वा, जनवरी 2 -- डंडई। प्रखंड के मान्यता प्राप्त स्कूलों का जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा गया है। जांच टीम में बीईईओ रंभा चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता संजय तिवारी व गोविंद हाई स्कूल के प्राचार्य विश्व विजय सिंह शामिल थे। रिपोर्ट में विद्यालयों में व्याप्त कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है। बताया गया है कि अर्हता को पूरा नहीं करने के बाद भी विद्यालयों को आरटीई के तहत मान्यता दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...