रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वानिकी संकाय की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार छात्रों के वर्ग में संयुक्त रूप से रोहन भगत और हर्ष माइकल डुंगडुंग को, जबकि छात्राओं के वर्ग में बगेरी संध्या को प्रदान किया गया। छात्राओं के वर्ग में तृतीय वर्ष की छात्रा बगेरी संध्या ने टेबल टेनिस, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं के वर्ग में अतुल्या तिग्गा और छात्रों के वर्ग में सारांश स्वैन विजेता बने। वहीं, डिस्कस थ्रो में श्रेया गुप्ता और रोहन भगत ने चैंपियन का खिताब जीता। छात्रों के वर्ग में टेबल टेनिस में हसन शफीक, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में हर्ष माइकल डुंगडुंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.