भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर। साहित्यिक संस्था बगुला मंच ने रविवार को आनंद मार्ग कॉलोनी अलीगंज में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि कथाकार उमाकांत भारती और विशिष्ट अतिथि महेंद्र निशाकर थे। संचालन मंच सचिव धीरज पंडित ने किया। गोष्ठी की शुरुआत कपिल देव कृपाला की सरस्वती माय तोरो महिमा अपार वंदना से की गयी। गजलकार भानू झा, महेंद्र निशाकर, संयोजक महेश मणि, उमाकांत भारती, कवयित्री रेणु ठाकुर व नवीन निकुंज ने अपनी रचना पेश की। मौके पर संजीव कुमार झा, डॉ. जयंत जलद, विनय कबीरा, कामता प्रसाद, अभय कुमार भारती, बिनोद कुमार राय, डॉ. प्रेमचंद पांडे, धीरज पंडित ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...