साहिबगंज, अप्रैल 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कर्बला, आकुर टोला गांव में सोमवार को एक 12 वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप काट लेने से मूर्छित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिया शेख के 12 वर्षीय पुत्र रियाज शेख अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जिससे वह मूर्छित हो गया। परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। वहीं आसपास के लोगों ने मिलकर जहरीले सांप को पड़कर अस्पताल लाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.