महाराजगंज, मई 4 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। गड़ौरा चीनी मिल में कार्यरत एक मजदूर का पंजा बगास खींचने वाली मशीन की चेन में फंस गया। इस हादसे में मजदूर की तीन अंगुली बुरी तरह कट गई है। मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को मिल कर्मियों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि राजू यादव पुत्र अयोध्या यादव निवासी खैरहिया शुक्ला, थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 2024 दिसंबर से जेएचवी शुगर मिल में ब्वॉयलर सेकेंड फीटर के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह दो मई को भी ड्यूटी गया था। सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर ब्वॉयलर का चेन खोल रहा था कि अचानक उसका पंजा चेन की चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.