संवाददाता, जुलाई 2 -- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल पर कार्यकर्ताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अपना मोर्चा बनाने का ऐलान करने वाले चौधरी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह पर अब अपना दल (एस) ऐक्शन मोड में आ गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.गौतम ने ब्रजेंद्र और अरविंद बौद्ध को पार्टी से निकाले जाने की बात कही है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिख उन्होंने ब्रजेंद्र की पत्नी मोनिका आर्या को अपर शासकीय अधिवक्ता (राज्य सरकार) और अरविंद बौद्ध को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य पद से हटाने की मांग की है। बता दें कि मंगलवार को ही दोनों ने अपना मोर्चा नामक नई पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा था कि अपना दल अब अपने सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पति-पत्नी कुर्मी बिराद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.