अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल के सदस्य रहे सुधीश कुमार सिंह से सोमवार को विवेक बगाई गुट ने मुलाकात की। संरक्षक मंडल से त्याग पत्र वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। विवेक बगाई के निर्विरोध निर्वाचित होने व व्यापार मंडल में भीतरघात पर संरक्षक मंडल ने त्याग पत्र दे दिया था। प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक सुधीश कुमार सिंह को अवगत कराया कि उनके मार्गदर्शन, अनुभव और संरक्षण में सेंटर पांइट व्यापार मंडल ने सदैव मजबूती के साथ कार्य किया है। संरक्षक मंडल का त्यागपत्र व्यापार मंडल के लिए बड़ी क्षति होगी। व्यापारियों ने एक स्वर में उनसे आग्रह किया कि वे व्यापारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना निर्णय पुनः विचार करें और सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल को अपने संरक्षण में आगे बढ़ने का अवसर दें। इस मौके पर कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.