बगहा, फरवरी 1 -- बगहा, हमारे संवाददाता। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर बगहा में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6328 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। खास बात यह है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफर तैनात किए जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो सके। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा कक्षों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान निषेधाज्ञा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.