बगहा, फरवरी 11 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बगहा में इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रशासन की सख्ती और सतर्क निगरानी के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू रही, वहीं पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.