बगहा, फरवरी 20 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गंडक नदी से इन दिनों रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया देर रात जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से नदी से बालू निकालकर ऊंची कीमतों पर बेच रहे हैं। जबकि जिम्मेदार विभाग इस पर मौन साधे हुए हैं। लोगो का कहना है कि बिना स्थानीय प्रशासन के मिलीभगत के इतने बड़े पैमाने पर खनन संभव नहीं है। रातभर चलने वाली मशीनों की आवाज के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने आशंका जताई है कि अनियंत्रित खनन से आने वाले दिनों में गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो परेशानी हाेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...