बगहा, फरवरी 11 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में पहल तेज हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में बगहा-2 अंचल प्रशासन द्वारा 2.5 एकड़ उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अंचल स्तर पर सरकारी एवं गैर-आबादी भूमि का सर्वे किया जा रहा है, ताकि केंद्रीय विद्यालय संगठन की निर्धारित शर्तों के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराई जा सके। बताया जाता है कि डीईओ ने अपने पत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों और हल्का कर्मचारियों को संभावित स्थलों की सूची तैयार करने को कहा है। भूमि का चयन इस आधार पर किया जा रहा है कि वह विवाद-मुक्त हो, सड़क से जुड़ी हो तथा भविष्य में विद्यालय के विस्तार की पर्याप्त सं...