बगहा, फरवरी 12 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। बगहा बेलवानिया पूल के निर्माण को लेकर बुधवार को वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ट्रांसपोर्ट भवन में पुनः केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टमटा और संबंधित अधिकारियों से मुलाक़ात की। वीटीआर के वैकल्पिक मार्ग के रूप में गंडक नदी पर स्वीकृत बगहा-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण पर जोर दिया। सांसद सुनील कुमार ने धार्मिक व भौगोलिक पर्यटक स्थल और भविष्य के ओपन भंसार स्टेशन बाल्मीकिनगर के साथ 554 किलोमीटर लम्बे इंडो नेपाल बॉर्डर रोड के साथ इस पुल की कनेक्टविटी का महत्व उपस्थित अधिकारियों को समझाया। काफी देर सम्पूर्ण कागजातों व नक्शे के साथ चर्चा के बाद सांसद ने राज्यमंत्री मंत्री को सासंद के उस सवाल का जवाब भी दिखाया जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल के निर्माण को मंजूरी की बात कही थी। तमाम ...