बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बगहा एक से कुशीनगर के बेलवानवा तक बनने वाले एनएच-727 के लिए गंडक नदी पर चार लेन का पुल बनेगा। पुल और एप्रोच रोड समेत इस रोड के मार्ग रेखण में पड़ने वाले बिजली के पोल, तार, ट्रांसफार्मर आदि हटा कर अलग लगाए जाएंगे। साथ ही इस सड़क और पुल के मार्ग रेखण में पड़ने वाले पानी की पाइप लाइन को भी हटाया जाएगा। इसको लेकर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तकनीकी उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता और बगहा के विद्युत कार्यपालक अभियंता को अलग अलग पत्र भेजा है। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को भेजे पत्र में उप महाप्रबंधक ने कहा है कि बिहार के बगहा-1 एनएच-727 के 83 किमी एवं उत्तर प्रदेश के बेलवनिया (कुशीनगर) एनएच 727 के 122 किमी के बीच एनएच-727 के 89 किमी को पार करते हुये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.