बगहा, जनवरी 15 -- बगहा। बगहा पुलिस जिला के नवागत एसपी रामानंद कौशल ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर पुलिस केंद्र बगहा में पुलिस जवानों के द्वारा नवागत एसपी का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था का संधारण, अपराध नियंत्रण एवं आम जनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसको लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को पहल करने की का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था का संधारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वही इस अवसर पर बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी सहित पुलिस पदाधिकारी ने ...