हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 25 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। यह महिला गन के साथ वीडियो बनाती नजर आई है। बच्ची के साथ हाथ में कट्टा लहराते महिला का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। यह वीडियो हथौड़ी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला कट्टा के साथ दिख रही है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला सामने के बाद ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने संबंधित डीएसपी और थानेदार को वीडियो की जांच के निर्देश दिए हैं, फिलहाल पुलिस की विशेष टीम वीडियो की जांच में जुटी है। वीडियो में दिख रहा है कि उक्त महिला हाथ में कट्टा लेकर लहरा रही है। वहीं, महिला बगल में एक छोटी बच्ची भी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिना आईडी लिए लड़के को दिया कमरा, नाबालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.