कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- पिपरी के शाहपुर पेरवा में सोमवार की रात बगल में दुकान खोलने से नाराज दुकानदार ने पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह वह भागकर घर आया तो घर में घुसकर मारापीटा। परिजन बीचबचाव को आए तो उनको भी मारा जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहपुर पेरवा निवासी हरिश्चंद्र (67) पराग के बगल में चाय-नाश्ता की दुकान है। हरिश्चंद्र पहले इसी दुकान में काम करता था। कुछ दिन पहले हरिश्चंद्र ने भी अपनी दुकान खोल ली है। इससे पड़ोसी दुकानदार नाराज था। सोमवार की रात हरिश्चंद्र शौच के लिए जा रहा था, इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। उसे बेरहमी से पीटा। किसी तरह वह भागकर घर आया तो घर के अंदर घुसकर दोबारा लाठी-डंडा से प्रहार कि...