चतरा, मार्च 12 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि. प्रखंड के बगरा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन बुधवार को हवन और भव्य भंडारा के साथ हुआ। कथा वाचक अरुण शास्त्री ने एक सप्ताह तक लोगों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्जवल कुमार सहित हजारो लोगो ने भागवत कथा और भजन का खुब आनंद लिये। इस कथा में पुरुष से अधिक बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। मौके पर आचार्य अरुण शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भागवत पुराण अठारह पुराणो मे एक है जो विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.