चतरा, दिसम्बर 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीसी चतरा के निर्देश पर बुधवार दोपहर जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव और मोटरयान निरीक्षक निरज कुमार, सड़क सुरक्षा से आईटी असिस्टेंट संतोष कुमार और कर्मी रविन्द्र कुमार ने जबड़ा बगरा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरन वाहनों के कागजातों का निरीक्षण किया गया। जिसमें परमिट, इंश्योरेंस, फिटनेस, प्रदुषण, ड्राइविंग लाइसेंस, ओभर स्पिड आदी की गहनता से जांच की गयी। इस दौरान 25 वाहनों से करीब बासठ हजार रुपया ऑनलाइन फाईन काटा गया। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनपर कार्रवाई होनी तय है। सडक सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जि...