मधुबनी, फरवरी 24 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। घोघरडीहा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कारवाई की है। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसुआरी पंचायत के बगराहा गांव में एक शादी समारोह से हथियार लहराते युवक के हाथ से ग्रामीणों के मदद से देशी कट्टा बरामद किया गया है। सोमवार देर रात गश्ती पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि बगराहा गांव में एक शादी समारोह में एक युवक अवैध हथियार लहरा रहा है और उसकी गतिविधियां संदिग्ध है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की टीम जैसे ही उक्त स्थल पर पहुंची , आरोपी युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया, उसने भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, और अपने पास मौजूद हथियार फेंक दिया। पुलिस ने हथियार(देशी कट्टा) को जब्त कर एवं ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.