अमरोहा, जून 1 -- सीडीओ व पीडी ने शनिवार को मंडी धनौरा ब्लॉक क्षेत्र में बगद, बान व कृष्णी नदी क्षेत्र का दौरा किया। बान नदी में पानी मिला जबकि गांव ढयौटी बगद नदी के उदगम क्षेत्र में फसल खड़ी मिली। यहां के अलावा तीन गांवों में कृष्णी नदी में भी फसल खड़ी मिली। कई अन्य क्षेत्रों में भी नदियों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण मिला। सीडीओ अश्विनी मिश्रा ने बीडीओ मंडी धनौरा को तीनों नदी क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उक्त नदी क्षेत्रों से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाकर नदियों को पुनर्जीवित कराने का निर्देश दिया। पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नदियों के निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्रों में अवैध कब्जा और अतिक्रमण मिला है। कई स्थानों पर नदी क्षेत्र में फसलें खड़ी मिली हैं। सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.