बोकारो, फरवरी 20 -- कसमार प्रखंड के अजया (बगदा) स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थापना का तृतीय वार्षिक उत्सव सह यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को यज्ञ के दूसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों का सिलसिला चलता रहा। यज्ञ के दौरान वेदी पूजन, वेदी प्रतिष्ठा, वेद पूजन, अग्नि स्थापना, हवन और आरती संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पहले बुधवार को सुबह कलश यात्रा के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ था। रात में रामकथा का आयोजन किया गया। रामकथा का वाचन करते हुए यज्ञाचार्य अशोक पांडेय ने रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों की सरल व्याख्या की और कहा कि भगवान राम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर च...