बोकारो, जनवरी 9 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव स्थित काली मंदिर में गुरुवार को हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास की घटना के बाद शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशेष शुद्धिकरण पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर समिति और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अनुष्ठान का उद्देश्य धार्मिक आस्था को पुनः सुदृढ़ करना और वातावरण को पवित्र बनाना था। पूजन कार्यक्रम के तहत विधिवत यज्ञ, हवन और पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ, वहीं परंपरा के अनुसार बकरे की बलि भी दी गई। ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर में हुई घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं, इसलिए यह अनुष्ठान आवश्यक हो गया था, ताकि धार्मिक संतुलन और मानसिक शांति पुनः स्थापित हो सके। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां काली से गांव में शांति, सौहार्द और सुख-समृद्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.