महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पवित्र माह रमजान का पहला असरा जारी है। रोजेदार एक ओर जहां दिन भर भूखे रह कर अल्लाह को राजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तिलावत व तराबीह अदा करके रूहानी कुव्वत पा रहे हैं। मौलाना मोहम्मद अखलद कासमी का कहना है कि अल्लाह ने इन्सान को बख्शीस का सबसे बेहतरीन जरिया रमजान और कुरआन पाक दिया है। जो भी पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ इसको पढ़ कर इस पर अमल करेगा और पूरे महीने रोजे रखेगा, यही उसके निजात का जरिया बनेगा। अल्लाह पाक कुरआन और रमजान की पैरवी को कभी दरकिनार नहीं करेगा। कयामत के दिन यही जन्नत और जहन्नम की पैरवी करेंगे। अल्लाह फरमाता है कि ऐ लोगों हमने तुम्हारे लिए एक नूर भेजा और एक रोशन किताब रमजान के महीने में नजूल किया जो तुमको अदब व इल्म सिखाती है और अच्छे बुरे का फर्क कर तुम्हारे अन्दर चेतना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.