बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है जख्मी का इलाज बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घांससिरसी गांव में शुक्रवार को मुखिया दुलारी देवी के पुत्र सौरभ कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। वे तो बच गये। साथ खड़े अधेड़ गोली लगने से जख्मी हो गये। जख्मी अजीत सिंह को इलाज के लिए कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल से इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखिया पुत्र के साथ नाला बनवा रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने काम रोक देने को कहा और गाली देने लगे। विरोध करने पर फायरिंग करने लगे। गोली उनके पेट को छूकर निकल गयी है। गोली लगने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.