पटना, जून 19 -- सालिमपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर महाजी घाट पर बुधवार को नहाने गए नालंदा के दो किशोर गंगा में डूब गये। दोनों आपस में दोस्त थे। गोताखोर ने लक्की कुमार (16) का शव बरामद कर लिया। वहीं, आदित्य कुमार शर्मा (17) की तलाश जारी है। बुधवार की दोपहर बिहारशरीफ के नीमचक निवासी लक्की और महलपर निवासी आदित्य बाइक से महाजी घाट पर गंगा नहाने आये थे। नहाने के दौरान दोनों एक दूसरे को बचाने में नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दोनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों गंगा में डूब गये। प्रशासन को घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में गोताखोर को बुला कर तलाश कराया गया। देर शाम लक्की कुमार का शव बरामद कर लिया गया। हालांकि अंधेरे की वजह से तलाशी अभियान रोक दिया गाय। अगले गंगा में आदित्य की तलाश जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.