रांची, फरवरी 12 -- रांची। सालिमपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी अविनाश को रांची से गिरफ्तार किया है। वह इंग्लेश यादव की हत्या और अन्य मामलों में आरोपित था। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना मिली कि इंग्लेश यादव की हत्या का आरोपित अविनाश कुमार रांची में छुपा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2025 को जगदंबा स्थान से नए ट्रक की पूजा कर लौट रहे शाहपुर निवासी इंग्लेश यादव और उसके चार परिजनों को उसी गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इसमें इंग्लेश यादव की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपित अविनाश कुमार घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। विभाग ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.