गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बख्तावर चौक अंडरपास का निर्माण गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की तरफ से किया जाएगा। इसके निर्माण को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) राशि मुहैया करवाएगा। इसको लेकर जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जीएमडीए की तरफ से इस अंडरपास को लेकर तैयार डिजाइन की जानकारी जीएमआरएल से सांझा की जाएगी। माना जा रहा है कि अगले एक महीने के अंदर इस अंडरपास के निर्माण की अंतिम योजना बनकर तैयार हो जाएगी। जीएमआरएल की तरफ से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण कार्य मई माह से शुरू कर दिया है। मेट्रो रूट में बख्तावर चौक अंडरपास आ रहा है। इस चौक के समीप सेक्टर-47 नाम से मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। जीएमडीए ने बख्तावर चौक पर बढ़ते यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.