आरा, मार्च 28 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के खेल मैदान में हिन्दू नववर्ष मनाने की तैयारी जोरों पर है। हिन्दू नववर्ष २०८२ ( 30 मार्च ) को चैत माह के प्रतिपदा तिथि पर मनाने की तैयारी चल रही है । इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लगभग 80 हजार वर्गफुट में भव्य पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों में 25 से 30 हजार लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता सह समाजसेवी अजय सिंह ने बताया कि हिंदू नववर्ष पर भोजपुर समेत पूरे बिहार से गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या चार बजे से छह बजे तक सभी आगंतुकों का स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.