आरा, फरवरी 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बखोरापुर गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को मेगा हेल्थ कैंप सह रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल पटना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह ने किया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों मरीज पहुंचे, जहां उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में पटना के चर्चित सेंटर फॉर साइट एवं बुद्धा कैंसर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम के साथ रक्तदान की टीम मौजूद रही। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से दो सौ से अधिक आगत अतिथियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में निःशुल्क जांच की सुविधा शिविर में लैब टेक्नीशियन की ओर से मरीजों के रक्त नमूने लेकर पटना भेजे गए, जिसस...