आरा, फरवरी 13 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बखोरापुर के रामाधार सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर आगामी 16 फरवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर समाजसेवी सह उद्योगपति अजय सिंह के आवास पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में पटना के प्रसिद्ध डॉक्टरों की ओर से सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, सुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी। वहीं पटना की विशेषज्ञ टीम द्वारा नेत्र जांच एवं जरूरतमंद मरीजों की आंखों का आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन भी किया जाएगा। इसके अलावा आरा के प्रसिद्ध दंत चिकित्सकों की टीम की ओर से दांतों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में आने वाले सभी मरीजों का पंजीकरण निःशुल्क होगा और जरूरतमंदों को आवश्यक परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजक अजय सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.