आरा, अगस्त 3 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बखोरापुर के स्व कृष्णा सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता का परचम लहरा जिला, गांव सहित पूरे परिवार का नाम रौशन किया है। इस परीक्षा में 109वीं रैंक पर सफलता हासिल करने के बाद आशुतोष को एडीएम का पद प्राप्त हुआ है। आशुतोष के पिता झारखंड में अभियंता थे। उनकी मौत के बाद चाचा विष्णु सिंह पर उनके पठन-पाठन की जिम्मेवारी थी। बखोरापुर के अधिवक्ता पूर्व सरपंच शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि बखोरापुर के लिए यह गौरव की बात है। आशुतोष एक भाई और एक बहन है। बहन सीए पद पर कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...