संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिंहोरवां बुन्दीपार में मंगलवार की मंगलवार रात चोरों ने एक बन्द घर को निशाना बनाया। घर सूना पाकर घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात लौटे परिजन गेट का ताला खोलकर अन्दर गए। तो देखा कमरों का ताला टूटा था। आलमारी की टूटी थी। जिसमें रखा एक लाख तेईस हजार नगद व सोने का लाखों का जेवर गायब था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतीश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दिया। नगर पंचायत बखिरा के सिंहोरवा, बुन्दीपार वार्ड नं तीन के निवासी अविनाश उर्फ बंटी तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि 28 दिसम्बर को परिवार के साथ नीम करोली बाबा क...