बेगुसराय, फरवरी 6 -- बखरी। विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने खेल मंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बखरी, नावकोठी, डंडारी एवं गढ़पुरा प्रखंडों में खेल अवसंरचना का घोर अभाव है। इसके कारण स्थानीय प्रतिभाशाली युवाओं एवं खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की कमी से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान प्रभावित हो रहा है। गन्ना मंत्री संजय कुमार ने विश्वास जताया कि खेल मंत्री के कुशल नेतृत्व में यह पहल क्षेत्र के खिलाड़ियों को नई दिशा देगी और राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं को उभारने में सहायक ...