बेगुसराय, जनवरी 1 -- बखरी। पुलिस ने गुरुवार सुबह बखरी मुख्य बाजार स्थित डरहा पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन वाहनों से कुल तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ही जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...