समस्तीपुर, मार्च 6 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। मुसरीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग स्थित वार्ड 12 में बुधवार को अष्टयाम महायज्ञ को ले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें गांव की 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा यज्ञाचार्य के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से शुरू होकर गाजे बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए उदा हाट स्थित तालाब के पास पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तालाब का पवित्र जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर लौट आई। इसके बाद जल कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस कलश यात्रा में वार्ड पार्षद होरिल साह,विद्याकर झा, सुजीत कुमार साह,राकेश कुमार शर्मा, रूपेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार साह,दीपक कुमार साह, नरेश कुमार साह, प्रियरंजन कुमार...