मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत रविदास महासंघ की ओर से सोमवार को बखरी स्थित प्रदेश कार्यालय में माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जय मंगल राम ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वे भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाध्यापिका थीं। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार राम, संजय छायाकर, जय नारायण राम, योगेन्द्र राम, संतोष राम, हरिवंश राम, अर्जुन राम, अशोक राम, अमर कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.