बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय में बाईपास सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। प्रस्तावित बाईपास के लिए भूमि सर्वेक्षण एवं मापी का कार्य लगातार जारी है। यह सर्वेक्षण जिला भू-अर्जन अधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर स्वच्छता अधिकारी, अंचल अमीन एवं नगर अमीन की संयुक्त देखरेख में किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि बाईपास राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई थी। बाईपास निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) की टीम लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सर्वेक्षण एवं पैमाइश कार्य की समीक्षा कर रही है। एसडीओ ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास के लिए लगभग 100 फीट चौड़ी भूमि का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.